बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय समाज

अलका लांबा को जन्मदिन पर देशभर से मिली बधाइयाँ, एक प्रशंसक ने लिखा- ‘ईश्वर से प्रार्थना है आप 2025 में दिल्ली की CM बनें’

  • September 22, 2021
  • 1 min read
अलका लांबा को जन्मदिन पर देशभर से मिली बधाइयाँ, एक प्रशंसक ने लिखा- ‘ईश्वर से प्रार्थना है आप 2025 में दिल्ली की CM बनें’

नई दिल्ली | देशभर में महिलाओं की बुलंद आवाज, एनएसयूआई की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक, कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा को मंगलवार को जन्मदिन पर देशभर से शुभकामनायें प्राप्त हुईं और ट्विटर से लेकर फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अलका लांबा छाई रहीं | अलका लांबा को कांग्रेस के दिग्गजों, युवा नेताओं और देशभर के सामाजिक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों ने बधाई दी | एक प्रशंसक ने तो अलका लांबा के 2025 में दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने की कामना तक की | अलका लांबा ने सभी का आभार जताया |

जन्मदिन पर देशभर से मिले बधाई संदेशों पर अलका लांबा ने सभी को जवाब दिया और आभार व्यक्त किया | देर रात्रि तक अलका लांबा ने सभी को रिप्लाई देने और सभी से जुड़ने का प्रयास किया |

युवा कांग्रेस बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष और अलका लांबा के प्रशसंक जियाउर्रहमान एड ने जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि- हज़ारों साल #नरगिस अपनी बेनूरी पे रोती है, बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा । महिलाओं, युवाओं, वंचितों की सशक्त आवाज मा. अलका लांबा जी को जन्मदिन की बधाई & शुभकामनाएं.. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और 2025 में दिल्ली की CM बनें|

चर्चित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बधाई देते हुए कहा कि झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई की तरह भाजपाईयों से “लोहा” लेने वाली “कांग्रेस” की प्रखर प्रवक्ता अलका लांबा जी को जन्म दिन की बधाई और स्नेहाशीष

अलका लांबा को दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौ अनिल कुमार, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी जी. मीडिया प्रभारी राहुल राव, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, इमरान प्रतापगढ़ी, तौकीर आलम, जीतेन्द्र बघेल, नदीम जावेद, रोहन गुप्ता, वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम, अभिनेता सुशांत राजपूत, आदर्श शास्त्री, आईपीएस आरके विज, सामाजिक कार्यकर्ता हंसराज मीणा सहित हजारों लोगों ने बधाई दी |