बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
फ़िल्मी दुनिया ब्रेकिंग न्यूज़ मनोरंजन मुंबई

मुंबई से दुखद खबर : चर्चित एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे की मौत

  • September 22, 2021
  • 1 min read
मुंबई से दुखद खबर : चर्चित एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे की मौत

मुंबई | मुंबई से दुखद खबर है | मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस ईश्वरी देशपांडे का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक गोवा के बागा-कलंगुट में अभिनेत्री की कार हादसे के शिकार हो गई। इस दौरान कार में मौजूद उनके दोस्त शुभम देगडे की भी हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों की मौत गहरे पानी में डूबने से हुई। पुलिस ने दोनों शव सोमवार को उत्तरी गोवा के अरपोरा इलाके में गहरे पानी में डूबी एक कार के अंदर से बरामद किया।

25 वर्षीय एक्ट्रेस और उनके दोस्त शुभम ( 28) की मौत पर गोवा पुलिस ने बताया कि जिस कार से वे जा रहे थे वह तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर पानी में गिर गई। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि कार कौन चला रहा था। सेंट्रल लॉक बंद होने के कारण दोनों कार से बाहर नहीं निकल सके |