बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव 2022: चुनावी तारीखों का एलान, सात चरणों में होगा मतदान, 10 मार्च को संपन्न होगी मतगणना

  • January 8, 2022
  • 1 min read
विधानसभा चुनाव 2022: चुनावी तारीखों का एलान, सात चरणों में होगा मतदान, 10 मार्च को संपन्न होगी मतगणना

नयी दिल्ली। यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। वहीं चुनाव आयोग द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव संबंधित प्रतिबंधों की घोषणा होते ही मेरठ में चुनाव प्रचार संबंधित होर्डिंग्स हटने शुरू हो गए।

आज अपराह्न 3 30 बजे चुनाव आयोग ने एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता के दौरान चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। यूपी में सात चरणों में चुनाव होगा। वहीं 14 जनवरी से चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो जाएंगे। 15 जनवरी तक पदयात्रा, रोड शो, रैली, सभी पर चुनाव आयोग ने रोक लगाई है। उत्तर प्रदेश में पहले चरण में चुनाव 10 फरवरी को होगा।

14 जनवरी -नामांकन
10 फरवरी -पहला चरण
14 फरवरी -दूसरा चरण
20 फरवरी -तीसरा चरण
23 फरवरी -चौथा चरण
27 फरवरी -पांचवा चरण
3 मार्च -छठा चरण
7 मार्च -सातवां चरण
10 मार्च को मतगणना संपन्न होगी।

यूपी में विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। वहीं चुनाव आयोग द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान चुनाव संबंधित प्रतिबंधों की घोषणा होते ही मेरठ में चुनाव प्रचार संबंधित होर्डिंग्स हटने शुरू हो गए। मेरठ मवाना में नगर पालिका ने चुनावी की अधिसूचना जारी होते ही सड़कों पर लगे होर्डिंग्स को हटवाने का काम शरू कर दिया।

चुनाव आयोग का बड़ा बयान देते हुए बताया कि कई राजनीतिक पार्टियों की मांग के बाद चुनाव आयोग ने प्रथम चरण के चुनाव को पश्चिम से कराने का फैसला लिया है। पहले चरण का चुनाव पश्चिम से शुरू होकर अंतिम चरण में पूर्वांचल तक जाएगा। पहले चरण में 54 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। जाहिर है कि एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का रुख तय करेगा।