बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ मनोरंजन मुंबई

क्रूज से आर्यन खान को किडनैप किया गया, मांगी गई थी 25 करोड़ की फिरौती

  • November 7, 2021
  • 1 min read
क्रूज से आर्यन खान को किडनैप किया गया, मांगी गई थी 25 करोड़ की फिरौती

महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता नवाब मलिक ने मुंबई में आज सुबह 10 बजे नौवीं बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े और भाजपा नेता मोहित कंबोज पर हमला बोला है। नवाब मलिक ने कहा कि एनसीबी के मुख्यालय में बाहरी लोगों की एंट्री कैसे हो सकती है। क्रूज ड्रग्स केस पूरी तरह से फर्जी है। नवाब मलिक ने कहा कि बाहरी कोई व्यक्ति किसी आरोपी को कैसे ले जा सकता है। किरण गोसावी नाम का शख्स आर्यन खान का बयान ले रहा था जो कि खुद दूसरे मामले में आरोपी रह चुका है। उन्होंने कहा कि एनसीबी ने क्रूज ड्रगेस केस में 11 लोगों को हिरासत में लिया था लेकिन इसमें तीन लोगों को क्यों छोड़ा।

नवाब मलिक ने कहा कि साजिश के तहत आर्यन खान को किडनैप किया गया था। समीर वानखेड़े ने भाजपा नेता के साथ मिलकर फिरौती के लिए यह साजिश रची और छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये की मांग की थी। नवाब मलिक ने आरोप लगाते हुए कहा कि एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने भाजपा नेता मोहित कंबोज की मदद से साजिश रची। मोहित कंबोज पहले भी उगाही का काम करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहित कंबोज पर 1100 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का आरोप था। वो पहले कांग्रेस नेताओं के पीछे-पीछे था, लेकिन सरकार बदलने के बाद वो भाजपा का करीबी बन गया। मलिक ने कहा कि मोहित कंबोज की समीर वानखेड़े से गहरी दोस्ती है। दोनों मिलकर उगाही का धंधा चलाया। दोनों ने ही साजिश के तहत आर्यन खान को किडनैप किया था। उन्होंने कहा कि आर्यन खान ने क्रूज पार्टी की टिकट नहीं खरीदी, बल्कि प्रतीक गाबा और आमिर फर्नीचरवाला ही उन्हें वहां लाए थे। यह एक तरह से अपहरण और फिरौती का मामला है।