बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़

महिलाओं को 40 फीसदी टिकट दें राजनीतिक दल: किशोर उपाध्याय

  • November 6, 2021
  • 0 min read
महिलाओं को 40 फीसदी टिकट दें राजनीतिक दल: किशोर उपाध्याय

देहरादून: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देने की पैरवी की है।
पाध्याय ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को इस बाबत पत्र भेजे हैं। कांग्रेस नेताओं के साथ ही किशोर ने बाकी राजनीतिक दलों से भी महिलाओं के लिए 40 फीसदी टिकट के फार्मूले को लागू करने की मांग की।

किशोर ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी में स्थानीय समुदायों को वनों व जल सम्पदा पर उनके हकूक देने का वायदा किया है। महिलाओं की सत्ता में गीदारी बढ़ाने के लिए 40 फीसदी टिकट और जीवन को सरल बनाने के लि हर साल तीन गैस सिलेंडर देने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी यह फार्मूला लागू होना चाहिए। राज्य निर्माण में मातृशक्ति का अहम योगदान रहा है। और, कांग्रेस हमेशा से महिला सशक्तिकरण की पक्षधर रही है। मालूम हो कि अभी कुछ रोज पहले महिला कांग्रेस की बैठक में भी सत्ता में भागीदारी बढ़ाने की मांग उठी थी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी वादा किया कि जिस जिस सीट पर महिलाएं चुनौतीपूर्ण मजबूत स्थिति में होंगी, वहां निसंदेह उनके टिकट पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।