बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, प्रियंका-राहुल समेत 30 नाम हैं शामिल

  • January 24, 2022
  • 0 min read
विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, प्रियंका-राहुल समेत 30 नाम हैं शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सभी 403 विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी उतार रही कांग्रेस ने पहले चरण के मतदान के लिए अपनी 30 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर ली है। इनमें 30 लोगों में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, सचिन पायलट को जगह दी गई। पार्टी ने हार्दिक पटेल और कन्हैया कुमार की जोड़ी को भी इस स्टार कैंपेनर लिस्ट में रखा है।

इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, भूपिंदर सिंह हुड्डा, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, प्रदीप जैन आदित्य का भी नाम शामिल है। पार्टी ने आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेंदर सिंह हुड्डा, वर्षा गायकवाड़, फुलो देवी नेताम, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, धीरज गुज्जर, रोहित चौधरी और तौकीर आलम को भी स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट में शामिल किया है।

इससे पहले अन्य राजनीतिक दल भी अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुके हैं। समाजवादी पार्टी, बसपा और भाजपा अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी हैं। कांग्रेस की लिस्ट का इंतजार किया जा रहा था। हालांकि, जानकार कहते हैं इस बार मुकाबला सपा और भाजपा के बीच है।

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को मतदान होगा। मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।