बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

भारत समाचार को दबाने का प्रयास मोदी-योगी के इशारे पर खुली गुंडई : जियाउर्रहमान

  • July 22, 2021
  • 1 min read
भारत समाचार को दबाने का प्रयास मोदी-योगी के इशारे पर खुली गुंडई : जियाउर्रहमान

लखनऊ | यूपी सहित देश के लोकप्रिय समाचार और बेबाक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए प्रसिद्द भारत संचार के दफ्तर और संपादक ब्रजेश मिश्रा के घर छापेमारी की व्यवस्था दर्पण ग्रुप के संपादक जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कड़े शब्दों में भर्त्सना की है | जियाउर्रहमान ने भारत समाचार पर आईटी की छापेमारी को भाजपा और आरएसएस की खुली गुंडई करार दिया है |

जियाउर्रहमान ने कहा है कि भारत समाचार के दफ्तर और घर पर छापेमारी मोदी और योगी के इशारे पर हुई है | उन्होंने कहा कि यह तानाशाही है | पूरा देश और प्रदेश भारत समाचार के साथ है | भाजपा के सांसद और विधायकों को चुल्लूभर पानी में डूब मरना चाहिए क्योंकि इतिहास ये लिखा जायेगा जब लोकतत्र का चीरहरण हो रहा था, लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास हो रहा था तब भाजपा के सांसद और विधायक मौन थे |