बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

UP में BJP ने बनाई ज्वाइनिंग कमेटी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी अध्यक्ष

  • November 6, 2021
  • 1 min read
UP में BJP ने बनाई ज्वाइनिंग कमेटी, लक्ष्मीकांत वाजपेयी अध्यक्ष

लखनऊ | यूपी भाजपा से बड़ी खबर है | विधानसभा चुनाव से पहले दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को भाजपा में शामिल करने से पहले उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने ज्वाइनिंग कमेटी का गठन किया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने ज्वाइनिंग कमेटी का गठन किया है। 

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को इस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को कमेटी में सदस्य नियुक्त किया है।

डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। साल 2012 से लेकर 2014 तक वो यूपी भाजपा भाजपा के अध्यक्ष रहे थे। भाजपा ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 71 सीटें जीती थीं।