बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
September 8, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

MLC चुनाव : आगरा स्नातक सीट से BJP के डॉ मानवेंद्र सिंह की जीत तय, सपा के असीम यादव दूसरे नंबर पर

  • December 4, 2020
  • 1 min read
MLC चुनाव : आगरा स्नातक सीट से BJP के डॉ मानवेंद्र सिंह की जीत तय, सपा के असीम यादव दूसरे नंबर पर

आगरा । आगरा स्नातक सीट पर प्रथम वरीयता मतों के नौ चरणों की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ. मानवेन्द्र सिंह ने सपा प्रत्याशी डॉ. असीम यादव पर 4,969 मतों की बढ़त बना ली है। भाजपा को कुल 37,927 मत मिले हैं। सपा को 32,958 मत मिले हैं। डॉ मानवेन्द्र सिंह की जीत तय मानी जा रही है ।

निर्दलीय हरि किशोर तिवारी लंबे इंतजार से प्रथम वरीयता की मतगणना में पिछड़ गए हैं। अभी किसी प्रत्याशी की हार जीत का फैसला नहीं हो सका है। दूसरी वरीयता के मतों की गणना के बाद विजयी प्रत्याशी का फैसला हो सकेगा।

आठ चरणों में भाजपा प्रत्याशी को कुल 35,557 और सपा प्रत्याशी को 31,946 मत मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय हरि किशोर तिवारी 21615 मतों के लंबे अंतर से पिछड़ गए हैं। आठ चरणों में कुल 111973 मतों की गणना में 7940 मत निरस्त हुए हैं।