बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

युवाओं को बर्बाद कर रही भाजपा, जन जन तक पहुंचाएंगे कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं : जियाउर्रहमान

  • October 25, 2021
  • 1 min read
युवाओं को बर्बाद कर रही भाजपा, जन जन तक पहुंचाएंगे कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं : जियाउर्रहमान

बुलंदशहर | यूपी में विधानसभा चुनाव में जुटी कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से सात प्रतिज्ञाएं की हैं जिनको लेकर आमजन में उत्साह है  | बुलंदशहर  युवा कांग्रेस की बैठक जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट की अध्यक्षता में रविवार को पार्टी कार्यालय पर हुई जिसमे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी की प्रदेश से की गयी सात प्रतिज्ञाओं को जिले के प्रत्येक ब्लॉक और विधानसभा स्तर तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया | 20  लाख युवाओं को रोजगार देने की प्रतिज्ञा को युवा कांग्रेस ने सराहनीय बताया और युवाओं की तरफ से पार्टी नेत्र्तव का आभार व्यक्त किया | बैठक में सभी विधानसभा और ब्लॉक पर सात दिन में कमेटियां गठन का कार्य भी पूर्ण करने का संकल्प लिया गया | 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि पिछले तीन दशक के अधिक समय से सपा, बसपा और भाजपा ने उत्तर प्रदेश को जाती और धर्म के नाम पर लूटकर बर्बाद प्रदेश बना दिया है | उन्होंने कहा कि किसान, नौजवान, गरीब, मजदूर सब परेशान हैं और कांग्रेस की ओर उम्मीद की निगाहों से देख रहे हैं | उन्होंने कहा कि कांग्रेस और प्रियंका गाँधी जी ने महिलाओं को  सशक्त करने के लिए टिकटों में महिलाओं की 40 फीसदी हिस्सेदारी, इंटर पास छात्राओं को स्मार्ट फोन और स्नातक पास छात्राओं को स्कूटी देने की प्रतिज्ञा कर आधी आबादी को मजबूत किया है | किसानो का कर्ज माफ़ करने और गेंहू-धान की कीमत 2500 तथा गन्ना का मूल्य 400 रुपये देने का वायदा कर किसानों के दर्द को  समझा है | उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बिजली बिल हाफ करने और कोरोना काल का बकाया माफ़ करने का वायदा कर आमजन के दर्द को महसूस किया है | उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को 25000 हजार रूपये देने  और युवाओं को 20 लाख सरकारी रोजगार देने की प्रतिज्ञा कर 2022 जीतने का रास्ता साफ़ कर दिया है | उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस सभी विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम कर लोगों को प्रतिज्ञाएं  बताएगी | उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा वो किया है | 

बैठक में जिला उपाध्यक्ष तपन गौड़, यशवीर गुर्जर, रणवीर सिंह, तुषार शर्मा, माजिद अंसारी एड ने भी अपने विचार रखे |इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष  जियाउर्रहमान एड, तपन गौड़, यशवीर गुर्जर, तुषार शर्मा, नितिन शर्मा, मनोज शर्मा, सुरेंद्र उपाध्याय, हरिकिशन शर्मा, जोहा खान, हरित गुप्ता, राहुल गौतम, फरमान सोलंकी, नसरुद्दीन खान, मुनाजिम, माजिद अंसारी एड आदि मौजूद रहे ।