बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अलीगढ़ : भाजपा के युवा नेता की मौत से कोहराम, 17 दिन पहले हुई थी शादी

  • July 13, 2021
  • 1 min read
अलीगढ़ : भाजपा के युवा नेता की मौत से कोहराम, 17 दिन पहले हुई थी शादी

अलीगढ | भाजपा सिविल लाइन मंडल के मीडिया प्रभारी राहुल प्रताप सिंह पुत्र स्व. शीशपाल सिंह की आकस्मिक मृत्यु से पार्टी के लोग स्तब्ध हैं। 26 वर्षीय राहुल की 17 दिन पहले शादी हुई थी। परिवार में कोहराम मच गया है। भमोला निवासी राहुल प्रताप सिंह की शादी बीते 25 जून को हुई थी। उनकी गर्दन में कुछ दिनों से तकलीफ थी।

राहुल दो भाई है। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी राहुल के कंधों पर थी। परंतु काल के क्रूर हाथों ने उसे असमय छीन लिया। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, सुरेश शर्मा, वैभव गौतम, हिमांशु शर्मा आदि राहुल के घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी। सिविल लाइन मंडल के अध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा ने कहा कि राहुल बहुत मिलनसार लड़का था। यहीं कारण है कि सभी लोग उसे बहुत प्यार करते थे। हमने तो एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया, जिसकी कमी हमेशा खलेगी।