बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 12, 2025
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

AMU में बरौली विधायक की गाड़ी से BJP का झंडा उतरवाया, समर्थकों में आक्रोश

  • October 23, 2019
  • 1 min read
AMU में बरौली विधायक की गाड़ी से BJP का झंडा उतरवाया, समर्थकों में आक्रोश

अलीगढ | अमुवि परिसर में केंद्र और राज्य में सत्ताधारी भाजपा का झंडा जबरन उतरवाया जा रहा है | बरौली के कद्दावर विधायक दलवीर सिंह की गाडी से अमुवि प्रशासन ने झंडा उतरवा दिया | अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की प्रॉक्टोरियल टीम ने मंगलवार को बाबा सैयद गेट पर बरौली से भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री दलवीर सिंह के वाहन से जबरन भाजपा का झंडा उतरवा लिया। दरअसल यूनिवर्सिटी में विधायक दलवीर सिंह के नाती विजय सिंह उर्फ पप्पू स्नातक प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=v9dfcnRBxmk

दोपहर करीब 3:30 बजे विजय सिंह को लेने के लिए भाजपा विधायक का ड्राइवर स्कॉर्पियो से यूनिवर्सिटी परिसर में आया था। जब यूनिवर्सिटी के बाबा सैयद गेट के पास पहुंचा तो प्रॉक्टोरियल टीम ने वाहन में लगा भाजपा का झंडा उतरवा दिया। ड्राइवर का कहना है कि भाजपा झंडा जबरन हटवाया गया है। भाजपा विधायक के ड्राइवर ने थाना सिविल लाइन में तहरीर दी है |

https://www.youtube.com/watch?v=Ruxw52O9ZOU

वहीँ, भाजपा का झंडा उतरवाने से बरौली विधायक के समर्थकों और भाजपाइयों में आक्रोश व्यापत है |