बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ मणिपुर मेघालय राष्ट्रीय

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : ‘CM हिमंत देश में सबसे भ्रष्ट; अमित शाह के हाथों की कठपुतली’ : राहुल गांधी

  • January 24, 2024
  • 1 min read
भारत जोड़ो न्याय यात्रा : ‘CM हिमंत देश में सबसे भ्रष्ट; अमित शाह के हाथों की कठपुतली’ : राहुल गांधी

गुवाहाटी | असम में राहुल गाँधी की यात्रा पर हमले के बाद असम की भाजपा सरकार की चारों तरफ निंदा हो रही है | उधर, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के 11वें दिन असम के बरपेटा में राहुल गांधी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। बुधवार को यात्रा की शुरुआत के मौके पर राहुल ने कहा, जैसा असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने निर्देश दिया है, मीडिया वैसे ही समाचार दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम हिमंत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों की कठपुतली बने हुए हैं।

बताते चलें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा विगत 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से शुरू हुई थी। पूर्वोत्तर के अलग-अलग इलाकों से गुजरते हुए 11वें दिन असम के बरपेटा पहुंची ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शरीक होने पहुंची जनता से मुखातिब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं।

CM शाह के खिलाफ मुंह खोलने की सजा देगी भाजपा-
राहुल ने कहा, मीडिया आपको जो कुछ भी बता रही है, यह बिल्कुल वैसा ही है जिसका निर्देश खुद असम के मुख्यमंत्री ने दिया है। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री का नियंत्रण गृह मंत्री अमित शाह के हाथों में है। उन्होंने कहा, अगर सीएम हिमंत अमित शाह के खिलाफ कुछ भी कहने की हिमाकत करेंगे, तो उन्हें भाजपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

14 राज्यों में 6200 KM से अधिक का सफर-
गौरतलब है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई तक चलनी है। राहुल की अगुवाई में निकले कांग्रेस नेता इस दौरान अलग-अलग इलाकों में जनसंपर्क करेंगे। 14 जनवरी को शुरू हुई यात्रा 20 मार्च को खत्म होगी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक यात्रा के दौरान युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर मौजूद लोगों से बातचीत करने का प्रयास किया जाएगा। पूर्वोत्तर से निकलने के बाद राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी जाएंगे।