बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

बुलंदशहर : समाजवादी पार्टी में घमासान, जिलाध्यक्ष के रवैये की हाईकमान से शिकायत

  • October 27, 2021
  • 1 min read
बुलंदशहर : समाजवादी पार्टी में घमासान, जिलाध्यक्ष के रवैये की हाईकमान से शिकायत

बुलंदशहर | मिशन 2022 में जुटी समाजवादी पार्टी के लिए जिले से अच्छी खबर नहीं है | सपा में अंदरूनी घमासान छिड़ा हुआ है | सक्रिय और पुराने नेता जिलाध्यक्ष राहुल यादव के व्यवहार से खफा हैं | बात यहाँ तक पहुँच गयी है कि एक दर्जन से अधिक नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव को शिकायत भेजी है और चुनाव से पहले जिलाध्यक्ष को हटाकर किसी अनुभवी को कमान सौंपने की मांग की है | सपा में छिड़े घमासान से जिले में सपा के मिशन 2022 पर ग्रहण लग गया हैं | सपा के एक वात्सप्प ग्रुप में तो नेताओं में जमकर लड़ाई हुई |

सपा के एक बड़े युवा नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सपा जिलाध्यक्ष राहुल यादव पार्टी के सक्रिय नेताओं और वरिष्ठ नेताओं को सम्मान नहीं देते और वह चंद लोगों की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं | उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले पार्टी एकजुट होनी चाहिए लेकिन जिलाध्यक्ष पार्टी का नाश करने पर तुले हुए हैं | उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व को शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेना चाहिए | वहीँ, एक अन्य नेता ने बताया कि राहुल यादव अगर चुनाव से पहले नहीं हटाए गए तो सपा का सफाया हो जायेगा और नेतृत्व को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा |

बताते चलें कि सपा में कई पूर्व जिलाध्यक्ष जो वरिष्ठ नेता भी हैं राहुल के रवैय्ये से खफा चल रहे हैं | अब देखना यह है कि पार्टी बी नेतृत्व क्या निर्णय लेता है लेकिन इतना तय है कि जिले में सपा के लिए राह आसान नहीं है | वहीँ, जिलाध्यक्ष राहुल यादव का इस बारे में कहना है कि मैं सभी को सूचना देता हूँ, कुछ लोग अन्य दलों से मिले हुए हैं इसलिए पार्टी को बदनाम कर रहे हैं |