9
अलीगढ | सीएम योगी के अलीगढ आगमन पर सोमवार को कांग्रेसियों ने विरोध किया और पुतला फूंका | कांग्रेसी जैसे ही जिला कार्यालय से योगी के कार्यक्रम की ओर बड़े तीखी झड़प के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया | कई कांग्रेसी घायाल भी हुए हैं |
राजीव गाँधी की प्रतिमा तोड़ने से नाराज हुए कांग्रेसी सीएम योगी का घेराव करने जा रहे थे | रेलवे रोड से आगे बढ़ते ही पुलिस ने लाठी फटकार कर उन्हें रोक लिया | कांग्रेस के पूर्व सांसद और जिलाध्याक्ष चौ बिजेंद्र सिंह, मनोज सक्सेना, NSUI प्रदेश अध्यक्ष अनुशेष शर्मा के नेत्रत्व में घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प भी हुई | पुलिस लाठीचार्ज में कई कांग्रेसी घायल भी हुए हैं |