बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

शिकारपुर तहसील पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सहारा और पल्स के निवेशकों के पैसे वापस करने की मांग

  • January 8, 2022
  • 1 min read
शिकारपुर तहसील पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सहारा और पल्स के निवेशकों के पैसे वापस करने की मांग

शिकारपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जियाउर रहमान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शिकारपुर तहसील पर जोरदार प्रदर्शन किया और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेसियों ने सहारा ग्रुप और पल्स कंपनी में करोड़ों निवेशकों के रुपए के गवर्नर पर तत्काल कार्रवाई करने और निवेशकों के रुपए वापस करने की मांग की। राज्यपाल के नाम कांग्रेसियों ने एसडीएम शिकारपुर आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कांग्रेस ने पल्स ग्रुप की रियल स्टेट कंपनी ने धोखाधड़ी कर लिए करोड़ों निवेशकों के हजारों करोड़ रुपए वापस करने और सहारा इंडिया रियल स्टेट और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन लिमिटेड सहित अन्य तरीकों से लिए हजारों करोड रुपए वापस करने की मांग की। कांग्रेस ने सहारा ग्रुप के 1200000 कर्मचारियों के फंसे पैसे भी वापस करने की मांग उठाई।

युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जियाउर रहमान एडवोकेट ने कहा है कि भाजपा और मोदी -योगी सरकार सहारा और पर्ल्स ग्रुप के हजारों करोड़ का फ्रॉड करने वाले जिम्मेदारों को संरक्षण दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि करोड़ों किसानों, गरीबों, मध्यमवर्गीय लोगो का रुपया फंसा हुआ है जनहित में तत्काल वापस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहारा और पर्ल्स के धोखे के शिकार करोड़ों लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि भाजपा और योगी मोदी सरकार को गंभीरता से इस विषय को लेकर तत्काल एक्शन लेना चाहिए।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एड, ब्लॉक अध्यक्ष शिकारपुर ब्रह्मपाल यादव, नगर अध्यक्ष शिकारपुर नन्ने खान, शिवकुमार शर्मा, तपन गौड़, नसरुद्दीन उर्फ राहुल, सुरेंद्र उपाध्याय, संजय कश्यप, मौ आजाद, उमर खान, कलुआ प्रधान, संजय शर्मा, जुबेर राना, तुषार शर्मा, ठाकुर तहसीन खान, रागिस खान, जावेद आलम, आदिल, फैमुद्दीन, आदि मौजूद रहे।