बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, बोले-‘BJP ने चौ.चरण सिंह के नाम पर भाजपा ने किसानो को ठगा’

  • December 24, 2020
  • 1 min read
कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, बोले-‘BJP ने चौ.चरण सिंह के नाम पर भाजपा ने किसानो को ठगा’

अलीगढ | किसान मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस ‘किसान दिवस’ के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौ चरण सिंह की प्रतिमा पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की | साथ ही भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया |

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा है कि किसान मसीहा के जन्मदिन को मनाने का आज भाजपा ढोंग कर रही है, जबकि आज कृषि कानूनों के खिलाफ देश का किसान सड़क पर है | उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है जो हमेशा किसानो के विरोध में रही है | उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा ने चौ चरण सिंह के नाम पर किसानो को ठगने का काम किया है | जियाउर्रहमान ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा किसानो का सम्मान किया है और उनके हित में नई नई योजनाओं को लागू किया है | उन्होंने चौ चरण सिंह के सपने को पूरा करने के लिए किसानो से कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लेने का आव्हान किया |

इस अवसर पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हनी यादव, रंजन राना, कुंवर हसरत खान, कपिल कुमार, विकास यादव, संदीप दिवाकर, इसरार ठाकुर, फिरोज खान, आदित्य प्रताप, सौरभ राना, किरणपाल सिंह, सूरज सिंगफ आदि मौजूद रहे ।