बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
उत्तर प्रदेश

उप्र: देश के वीर को नम आखों से दी अंत‌िम विदाई, बेसुध हुए परिजन

  • September 9, 2017
  • 1 min read
उप्र:  देश के वीर को नम आखों से दी अंत‌िम विदाई, बेसुध हुए परिजन

जम्मू के अखनूर सेक्टर में तैनात जवान अजय पाल सिंह की मौत के बाद उनका पार्थिव शव आज सुबह उसके गांव फतेहपुर मोह लिया लाया गया। शव के आते ही गांव में कोहराम मच गया।  जिसे खबर मिली वह उनके घर की ओर दौड़ पड़ा। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में तैनात अजयपाल सिंह की शुक्रवार को गोली लगने से मौत हो गई थी। जिले के राही ब्लॉक के फत्तेपुर मोहलिया गांव के रहने वाले अजयपाल सिंह 22 जून 2013 को देश सेवा के जज्बे को लेकर भारतीय सेना में शामिल हुए थे। शुक्रवार शाम मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया था। गांव के जवान को अंत‌िम विदाई देने के लिए आसपास के कई गांवों के लोग उनके आवास पर एकत्रित हो गए।

जिले के राही ब्लॉक के फत्तेपुर मोहलिया गांव के रहने वाले अजयपाल सिंह 22 जून 2013 को देश सेवा के जज्बे को लेकर भारतीय सेना में शामिल हुए थे। शुक्रवार शाम मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया था। गांव के जवान को अंत‌िम विदाई देने के लिए आसपास के कई गांवों के लोग उनके आवास पर एकत्रित हो गए।जब दूसरे जवान अजयपाल सिंह के पास पहुंचे तो उसे खून से लथपथ हालत में देखा। जवानों ने तुरंत अजयपाल को सैन्य अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में जवान की मौत हो गई। अजयपाल को गोली कैसे लगी, यह पता नहीं चल पाया। सेना ने इस संबंध में पुलिस थाना खौड़ में सूचना दी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर सब जिला अस्पताल अखनूर में पोस्टमार्टम करवाकर शव सेना के हवाले कर दिया।डीएसपी मुनीश आनंद ने बताया कि मामला संदिग्ध हालत में गोली चलने से हुई मौत का है। इसलिए धारा 174 के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं थाना प्रभारी खौड़ अजीत सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

रात में ही बेटे की मौत की सूचना मिलते ही न सिर्फ घर, बल्कि पूरे गांव में मातम छा गया। हर किसी को जहां जिले के लाल को खोने का गम है। सीडीओ देवेंद्र पांडेय ने बताया कि शासन से जवान की मौत के बारे में जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर एस. सुधाकरन और बीडीओ राही दिनेश कुमार मिश्रा को फत्तेपुर मोहलिया गांव भेजा गया। सीएम को बुलाने की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रर्दशन कर हैं। मौके पर डीएम समेत पुलिस के कई अधिकारी मौजूद हैं।