Home राष्ट्रीयउत्तर प्रदेश देव दीपावली पर दो लाख दीये प्रज्जवलित किये गये ,भव्य देव दीपावली का गवाह रहा उपस्थित जनसमूह

देव दीपावली पर दो लाख दीये प्रज्जवलित किये गये ,भव्य देव दीपावली का गवाह रहा उपस्थित जनसमूह

by Vyavastha Darpan
0 comment

शशांक मिश्रा:-

जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने देव दीपावली पर संगम तट पर भव्य आयोजन कराया गया जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ त्रिवेणी की आरती करने के बाद संगम तट पर दीप प्रज्जवलित का कार्यक्रम किया गया। इस भव्य दीपावली कार्यक्रम की शुरूरात न्यायाधीश कृष्ण मुरारी ने दीप प्रज्जवलित कर की। देव दीपावली के इस पर्व पर संगम तट पर सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन का कार्यक्रम किया गया।

तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमे कथक, चारकुला, झूमर सहित विभिन्न विधाओं पर नृत्य एवं मनोज गुप्ता के द्वारा गायन का प्रस्तुतीकरण किया गया। इस मनोहर कार्यक्रम को देखकर उपस्थित गणमान्य लोगों ने सराहना की गयी। कार्यक्रम की इस कड़ी में जिला प्रशासन के द्वारा त्रिवेणी आरती भी की गयी। जिसमें वैदिक मंत्रो के द्वारा विधिवत आरती की गयी। इस आरती में भारी जनसमूह ने आरती कर मां गंगा का आर्शीवार्द भी लिया।

आरती उपरान्त दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें देखते देखते ही पूरा संगम घाट एवं क्षेत्र दीयो से जगमगा उठा और लगभग दो लाख से अधिक दीये जलाये गये। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए देव दीपावली एवं गुरूनानक जयन्ती की बधाई दी और अपील भी कि इसी तरह त्यौहारों को मिलजुल कर मनाया जाय। उन्होंने गणमान्य अतिथियों को शाल एवं देव दीपावली पर बने चित्रों को भेंट स्वरूप दिया।स्थानीय लोगों ने भी दीये लाकर इस देव दीपावली पर्व पर दीप प्रज्जविलत किया। दीपों के प्रज्जवलन के बाद आसमान में सुन्दर एवं दिल को लुभा लेने वाली आतिशबाजी की गयी जिसका लोग एक टक होकर देखते रहे। लोगों के द्वारा इस अवसर इस भव्य कार्यक्रम अपने मोबाईल के माध्यम से संजोया भी गया। देव दीपावली के अवसर पर विभिन्न चौराहो को भी रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया। कार्यक्रम का संचालय रंजना त्रिपाठी के द्वारा किया गया।

You may also like