बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय विशेष

राजस्थान का हर एक विधायक तय करेगा कि कौन होगा या रहेगा मुख्यमंत्री : अलका लांबा

  • September 26, 2022
  • 1 min read
राजस्थान का हर एक विधायक तय करेगा कि कौन होगा या रहेगा मुख्यमंत्री : अलका लांबा

नई दिल्ली | राजस्थान में सरकार और कांग्रेस के बीच ही रहे सियासी घटनाक्रम के बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा का एक ट्वीट आया है | ट्वीट में अलका लांबा ने दो टूक कहा है कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष एक एक कार्यकर्ता का वोट तय करेगा और राजस्थान का मुख्यमंत्री एक एक विधयक तय करेगा | वहीँ, अलका लांबा ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गाँधी जिसे चाहेंगी वहीँ राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा |

अलका लांबा ने ट्वीट किया कि- भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के हर कार्यकर्ता का एक एक वोट तय करेगा कि कौन होगा अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष, और राजस्थान का हर एक विधायक तय करेगा कि कौन होगा या रहेगा उनका मुख्यमंत्री, दोनों के इस अधिकार को कोई नहीं छीन सकता. इन दोनों के ऊपर कॉंग्रेस अध्यक्षा सोनियाजी का फ़ैसला सर्वोपरि.