बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

युवा कांग्रेस के खुर्जा नगर अध्यक्ष बने फाईज, संगठन मजबूत करने का संकल्प

  • December 17, 2021
  • 0 min read
युवा कांग्रेस के खुर्जा नगर अध्यक्ष बने फाईज, संगठन मजबूत करने का संकल्प

बुलंदशहर। यूपी में कांग्रेस के फ्रंटल संगठन लगातार मजबूत हो रहे हैं। युवा कांग्रेस से निरंतर युवाओं का जुड़ाव हो रहा है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव के निर्देश पर युवा कांग्रेस के खुर्जा नगर अध्यक्ष पद पर फाईज़ मुज्तबा खान का मनोनयन किया हैं।

कांग्रेस कार्यालय पर सैंकड़ों युवाओं की उपस्थिति में जियाउर्रहमान ने फाइज को मनोनयन पत्र सौंपा और युवा कांग्रेस को मजबूत करने का आव्हान किया। जियाउर्रहमान ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ही युवाओं की सच्ची हितैषी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी युवाओं को नेतृत्व देकर आगे बड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा, सपा और बसपा ने युवाओं को जाति धर्म में बांटकर बर्बाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए कांग्रेस को मजबूत करना होगा।

नवनियुक्त खुर्जा नगर अध्यक्ष फाइज़ मुज्तबा खान ने खुर्जा में युवा कांग्रेस को मजबूत करने और प्रत्येक वार्ड पर संगठन खड़ा करने का संकल्प लिया।

बतादें कि कांग्रेस की अध्यक्षा और यूपीए की चेयरमैन श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन पर शिकारपुर के लोकप्रिय नेता और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मरीजों में फल वितरित किए थे और कांग्रेस अध्यक्षा की दीर्घायु की कामना की थी। साथ ही कांग्रेसियों ने लोगों में प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाएं भी बनते थे।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष तपन गौड़, कांग्रेस नेता कुंवर तौकीर, फहीम खान, अरशद, आमिर, शादाब, अनस, अंकित, तरुण, सुमित, सलीम, शारिक, चेतन, निशांत, शिवा राजपूत, नितिन सिंह, उबैद, साहिल खान, आदि मौजूद रहे ।।