बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

बुलन्दशहर में उदयपुर कन्हैया हत्याकांड के खिलाफ हिन्दू संगठन ने किया प्रदर्शन

  • June 29, 2022
  • 1 min read
बुलन्दशहर में उदयपुर कन्हैया हत्याकांड के खिलाफ हिन्दू संगठन ने किया प्रदर्शन

बुलंदशहर | राजस्थान के उदयपुर में हुए कन्हैया हत्याकांड के खिलाफ हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नगर का कालाआम चौराहा पर “कन्हैया हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है” जैसे नारों से गूंज उठा। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास किया।

हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतला फूंकने को लेकर जमकर खींचतान हुई। हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज कराई।