बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
February 5, 2025
बाजार बिज़नेस ब्रेकिंग न्यूज़

फेनी से प्रभावित कार मालिकों की मदद को आगे आई हुंडई, किया ये बड़ा एलान-

  • May 5, 2019
  • 1 min read
फेनी से प्रभावित कार मालिकों की मदद को आगे आई हुंडई, किया ये बड़ा एलान-

कोलकाता | हुंडई ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में फेनी चक्रवात से प्रभावित अपने ग्राहकों की मदद के लिए एक आपातकालीन टीम तैनात की है। हुंडई ने अपनी सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए टोल फ्री नंबर 0124-4343937 को भी शुरू कर दिया है। इसके अलावा चक्रवात से प्रभावित वाहनों की मरम्मत के लिए जरूरी कल-पुर्जों पर विशेष छूट भी दी जा रही है।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि ‘हुंडई राहत कार्यबल’ फेनी चक्रवात से प्रभावित वाहन मालिकों के लिए सेवाओं को बढ़ाएगा।

https://www.youtube.com/watch?v=-hq50Jsh4lI

कंपनी ने कहा है कि हुंडई ने फेनी चक्रवात से प्रभावित ग्राहकों की मदद के लिए 26 फ्लैटबेड ट्रक और 21 टोविंग ट्रक के साथ आपाताकालीन सेवा से जुड़ी एक विशेष टीम तैनात की है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को चक्रवाती तूफान फेनी ने ओडिशा में भारी तबाही मचाई और कम-से-कम 12 लोगों की जान चली गई।