बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 29, 2024
महाराष्ट्र राष्ट्रीय

हैवानियत: माँ को मारकर, ‘कलेजा’ चटनी लगाकर खा गया दरिंदा बेटा

  • August 29, 2017
  • 0 min read
हैवानियत: माँ को मारकर, ‘कलेजा’ चटनी लगाकर खा गया दरिंदा बेटा

महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। वहां एक 27 साल का शख्स जिसका नाम सुनील है वह अपनी सगी मां की हत्या करके उसका दिल निकालकर चटनी के साथ खा गया। यह घटना सोमवार की बताई जा रही है। सुनील को नशे में इतना भी होश नहीं था कि वह क्या कर रहा है। पुलिस ने उसको पकड़ लिया है। वह पुणे के तारारानी चौक के पास रहता है। उसपर मर्डर का केस भी दर्ज हो गया है। सुनील पर आरोप है कि सोमवार को उसने काफी शराब पी हुई थी और उसने पड़ोसी के घरपर जाकर खाना मांगा। वहां उसे कुछ नहीं मिला तो वह अपने घर आकर खाना तलाशने लगा। उसकी मां उस वक्त घरपर ही थी। जिसके साथ वह झगड़ा करने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक बेटा अपनी ही मां को मारकर उसका दिल निकालकर खा गया।

पुलिस का कहना है कि सुनील ने चाकू उठाकर अपनी मां को मार दिया और फिर उसका दिल निकालकर चटनी और मिर्च लगाकर प्लेट में रख लिया। पुलिस को लगता है कि उसने कुछ हिस्सा खा भी लिया था।

फिलहाल सुनील पुलिस की हिरासत में है और आगे की जांच चल रही है। खबर के मुताबिक, सुनील मजदूरी करता है। उसकी शादी हो चुकी है। उसके तीन बच्चे भी हैं। उसकी बीवी अपनी मां के घर मुंबई में रहती है। पुलिस का कहना है कि उस दिन वह अपनी मां को मारने के एक घंटे बाद घर से निकला था। तब उसके दोनों हाथ खून से सने हुए थे।