बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 19, 2024
राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई बाल-बाल बचे

  • May 25, 2017
  • 1 min read
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई बाल-बाल बचे
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज तब बाल-बाल बच गये जब उनके हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई। रिपोर्टों के मुताबिक मुंबई जाते समय लातूर में किसी तकनीकी खराबी के कारण हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टीम सकुशल बच गयी। शुरुआती रिपोर्टों में बताया गया है कि उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करानी पड़ गयी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हमारे हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई लेकिन मैं और मेरी टीम के सभी सदस्य सकुशल हैं।