बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय समाज

करोड़ों महिलाओं की उम्मीद है ‘महिला काँग्रेस’: अलका लांबा

  • August 16, 2021
  • 1 min read
करोड़ों महिलाओं की उम्मीद है ‘महिला काँग्रेस’: अलका लांबा

नई दिल्ली | कांग्रेस की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है | वहीँ, सुष्मिता के इस्तीफे के बाद कांग्रेस का बड़ा महिला चेहरा और तेजतर्रार नेता अलका लांबा ने ट्वीट कर महिला कांग्रेस को करोडो महिलाओं की उम्मीद बताया है |

अलका लम्बा ने ट्वीट कर लिखा कि- संघर्ष, साहस और कभी ना हार मानने का नाम है – महिला काँग्रेस, करोड़ों महिलाओं की उम्मीद है- महिला काँग्रेस !!!

वहीँ, एक अन्य ट्वीट में अलका ने कहा कि- देश में डबल इंजन की फेल होती संघी सरकारें… अफगानिस्तान क्या उम्मीद लगाए बैठे हो ? तभी तो मोदी अब तक मौन है।