बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश धर्म समाचार ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम : बंद रहेंगी मांस- मछली की दुकानें

  • January 21, 2024
  • 1 min read
प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम : बंद रहेंगी मांस- मछली की दुकानें

लखनऊ | यूपी में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर में बने मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके दृष्टिगत शासन द्वारा प्रदेश में मांस – मछली के विक्रय को पूर्णतया प्रतिबंधित किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त निर्देश के क्रम मे प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों ने सभी विक्रताओं को निर्देशित किया है कि दिंनांक 22.01.2024 को मांस- मछली की दुकानें बन्द रहेंगी। उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुये शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखें।