बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

MLC चुनाव : आगरा स्नातक सीट से BJP प्रत्याशी डॉ. मानवेन्द्र सिंह आगे, सपा के असीम यादव दूसरे नंबर पर, भाजपाइयों के खिले चेहरे

  • December 4, 2020
  • 1 min read
MLC चुनाव : आगरा स्नातक सीट से  BJP प्रत्याशी डॉ. मानवेन्द्र सिंह आगे, सपा के असीम यादव दूसरे नंबर पर, भाजपाइयों के खिले चेहरे

आगरा | विधान परिषद की आगरा खंड स्नातक सीट पर मुकाबला रोमांचक दौर में पहुंच गया है। स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) से आगे निकल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी ने 2983 मतों की बढ़त बना ली है। प्रथम वरीयता के पांचवे चरण में भाजपा के मानवेंद्र सिंह ‘गुरूजी’ को 21228 मत मिले हैं। दूसरे नंबर पर सपा के डॉ. असीम यादव को 18245 मत मिले हैं। निर्दलीय इंजीनियर हरि किशोर तिवारी 15055 मत के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 

दोपहर ढाई बजे तक पांच राउंड में 69981 मतों की गणना हो चुकी थी। इसमें 4927 मत निरस्त हुए हैं। अभी किसी प्रत्याशी ने 50 फीसदी मतों का कोटा प्राप्त नहीं किया है। कोटा के मुताबिक प्रथम वरीयता में जीतने के लिए एक प्रत्याशी को कुल वैध मतदान का 50 फीसदी मत प्राप्त करना आवश्यक है।

शुक्रवार सुबह को तीसरे चक्र की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर हरि किशोर तिवारी आगे रहे। चौथे चक्र की गणना में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी डॉ. असीम यादव ने बढ़त बना ली। अब पांचवें चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मानवेंद्र सिंह पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। मतगणना के 24 घंटे बाद भी कोटे के 50 फीसदी मत किसी को नहीं मिले।