17
भोपाल। आज मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस है। स्थापना दिवस के मौके पर एक नवंबर को पूरे राज्य में रंगारंग कार्यक्रम होंगे। मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान में होगा, जिसमें पाश्र्व गायिका श्रेया घोषाल और हास्य कवि शैलेश लोढ़ा अपनी प्रस्तुति देंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की बधाई दी है।
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य में स्थापना दिवस पर तीन दिन तक कार्यक्रम चलेंगे। इसकी शुरुआत बुधवार को होगी। मुख्य समारोह भोपाल में होगा। इसके अलाव जिला व विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम होंगे।