बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
मध्य प्रदेश

अनिल माधव दवे की पार्थिव देह नर्मदा किनारे पंचतत्व में विलीन हुई

  • May 19, 2017
  • 1 min read
अनिल माधव दवे की पार्थिव देह नर्मदा किनारे पंचतत्व में विलीन हुई

बांद्राभान (होशंगाबाद) | केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल माधव दवे का आज मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के बांद्राभान में नर्मदा किनारे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। श्री दवे के छोटे भाई ने नर्मदा और तवा नदी के संगम बांद्राभान में उनकी पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। स्वर्गीय दवे की इच्छानुसार उनका अंतिम संस्कार यहां नर्मदा किनारे किया गया।
इसके पहले सुबह लगभग सवा छह बजे श्री दवे की अंतिम यात्रा राजधानी भोपाल स्थित उनके निज निवास’नदी का घर’से निकली। हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। दवे की पार्थिव देह गुरुवार शाम दिल्ली से विशेष विमान से भोपाल लाकर भाजपा के प्रदेश कायार्लय में लोगों के दर्शनार्थ रखी गई थी। उसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके निवास ‘नदी का घर’ पर रखा गया, जहां देर रात तक अंतिम दर्शन के लिए आमजन का तांता लगा रहा।