बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
ब्रेकिंग न्यूज़ समाज

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, CM योगी ने जताया दुःख

  • July 9, 2022
  • 0 min read
मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का निधन, CM योगी ने जताया दुःख

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल निधन हो गया। सपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साधना को गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई। पिछले सप्ताह एक जुलाई को ही साधना गुप्ता को शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव गुड़गांव रवाना हो गए हैं। उनका शव एयरलिफ्ट कर लखनऊ लाया जाएगा।

मुलायम ने 2003 में साधना गुप्ता को पत्नी माना था। उनके बेटे प्रतीक यादव हैं। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गईं थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने निधन पर शोक जताया है। केशव ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन का दुखद समाचार मिला। प्रभु पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में जगह दे और मुलायम सिंह यादव व उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।