मुंबई | अलीगढ की सरजमीं से निकलकर अमुवि के पूर्व छात्र फहद अहमद ने मुंबई के टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज की छात्र राजनीति में अपना दबदबा दिखाया है | फहद ने यहाँ हुए छात्र संघ चुनाव में जनरल सेक्रेटरी के पद पर जीत हासिल की है | जीत से उत्साहित फहद ने छात्रों के हक़ आवाज़ को हर स्तर पर बुलंद करने का भरोसा दिया है |
मुम्बई की टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज में हुए छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर अर्चना सोरंग तो उपाध्यक्ष पद पर स्मिता मगर ने विजय हासिल की | महासचिव के पद पर फहद अहमद को विजय मिली | अलीगढ के छात्रों में भी फहद अहमद की जीत से ख़ुशी है | जनरल सेक्रटरी के पद पर जीत के बाद फ़हद अहमद ने कहा कि छात्रों के साथ सरकारें अन्याय कर रही हैं, हम पर जबरदस्ती पर्टिकूलर आइडियोलॉजी थोपने की साजिश की जा रही है | उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए सांप्रदायिक शक्तियों को रोकने के लिए छात्रों को आगे आना होगा | उन्होंने कहा कि छात्रों को सक्रिय राजनीति में आना होगा, फासीवादी ताकतों का मुकाबला करना होगा | फहद अहमद ने कहा कि सामाजिक क्षेत्रों में भी छात्रों को आगे आना चाहिए | उन्होंने कहा कि वह छात्रों के उत्थान के लिए कार्य करेंगे |
यूपी के बरेली शहर के रहने वाले फ़हद अहमदअलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं | अमुवि के अलावा इन्होने हिमाचल यूनिवर्सिटी से भी शिक्षा ली है | फ़हद अब मुम्बई की टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज से एमफिल कर रहे हैं |