बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने की गौसेवा, बन्नेर शरीफ पर चादर भी चढ़ाई

  • December 25, 2021
  • 1 min read
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने की गौसेवा, बन्नेर शरीफ पर चादर भी चढ़ाई

छतारी/ बुलंदशहर। युवा कांग्रेस द्वारा शिकारपुर विधानसभा के छतारी में युवा-किसान पंचायत में शामिल होने आए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने पंचायत के बाद चोढेरा गौशाला में जाकर गौसेवा की।

गायों को चारा और गुड खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद लिया। श्रीनिवास बीवी ने विश्व प्रसिद्ध बाबा बहाउद्दीन की दरगाह बन्नेर शरीफ में चादरपोशी कर जियारत भी की।

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने देश और प्रदेश में अमन, चैन और खुशहाली की कामना की।

उन्होंने यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने की भी दुआ मांगी। श्रीनिवास बीवी ने कहा कि यूपी की योगी सरकार में गुंडाराज कायम है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार की हालत दयनीय है। भाजपा मंदिर मस्जिद में लगाकर आमजन को गुमराह करना चाहती हैं। दरगाह बन्नेर शरीफ पर सज्जादा नशीं राव मुहीब और युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने अतिथियों की दस्तार बांध कर स्वागत किया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, अभिनेत्री अर्चना गौतम, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेमंत ओगले, मोहित चौधरी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एड, सुरेंद्र उपाध्याय, तपन गौड़, तुषार शर्मा, नदीम खान, सुहैल सूर्या, संजय कश्यप, विचित्र प्रधान आदि मौजूद रहे।