बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

अब होगा इंसाफ, कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को बनाया प्रत्याशी: राहुल गांधी

  • January 14, 2022
  • 1 min read
अब होगा इंसाफ, कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को बनाया प्रत्याशी: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उन्नाव रेप केस की पीड़िता की मां आशा सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, “उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ बीजेपी ने अन्याय किया, अब वे न्याय का चेहरा बनेंगी- लड़ेंगी, जीतेंगी।”

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस के 125 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते हुए 19 वर्षीय पीड़िता की मां के नाम का ऐलान किया है। उन्नाव रेप पीड़िता की मां को टिकट मिलने की घोषणा करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, “हमारी उन्नाव की प्रत्याशी गैंगरेप पीड़िता की माता आशा सिंह जी हैं। वे चुनाव लड़ना चाहती हैं। हमने उन्हें मौका दिया है, जिस सत्ता के जरिये उनके पति की हत्या हुई, बेटी का बलात्कार हुआ, एक्सीडेंट कराया, वही सत्ता अपने हाथों में लें।”

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हमारी सूची में जो महिलाएं हैं उनमें से कुछ पत्रकार हैं, कुछ संघर्षशील महिलाएं हैं, सामाजिक कार्यकर्ता हैं, ऐसी भी महिलाएं हैं जिन्होंने बेहद अत्याचार झेला है। कांग्रेस ने आज यूपी चुनाव के लिए 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिनमें 50 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने प्रयास किया है कि नयी राजनीति की कोशिश करने वाली महिलाओं को टिकट दिया जाए।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को और सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित होंगे।