बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
April 2, 2025
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

#NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष #फैरोज पर लगे आरोप झूठे, #भगवा मीडिया ने मुद्दे को दिया तूल

  • June 26, 2018
  • 1 min read
#NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष #फैरोज पर लगे आरोप झूठे, #भगवा मीडिया ने मुद्दे को दिया तूल

नई दिल्ली | कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई को अब भगवा मीडिया ने निशाने पर ले लिया है | एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फैरोज खान को टारगेट करते हुए एक खबर छत्तीसगढ़ से चलाई गई है जिसमे उनपर किसी महिला कार्यकर्ता द्वारा आरोप लगाना दिखाया गया है | देशभर में भाजपा के एजेंट के रूप में विख्यात एक न्यूज़ चैनल ने इसे मिर्च मसाला लगाकर खूब परोसा और फैरोज को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है | वहीँ एनएसयूआई के नेताओं ने आरोपों और ख़बरों को मनगढ़ंत और बेबुनियाद बताया है | छात्र नेताओं ने पूरे मामले को भगवा मीडिया की दें करार दिया है |

छत्तीसगढ़ से खबर यह भी है कि जिस महिला कार्यकर्ता द्वारा आरोप लगाना मीडिया ने दिखाया है उसने नकार दिया है | एक खबर पोर्टल के अनुसार महिला कार्यकर्ता से फोन में हुई वार्ता में बताया कि जिस तरह से मिडिया में ये न्यूज चल रही है कि बेंगलुरु में #NSUI का राष्ट्रीय अधिवेशन में उसने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर यौन शोषण और बदतमीजी के आरोप लगाये हैं वह सरासर गलत है। जबकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है… | महिला कार्यकर्ता ने कहा है कि मीडिया में इस तरह की खबर क्यू और कैसे चल रही है मैं हैरान,परेशान हु… हाँ मैंने हाई कमान से नियुक्ति को लेकर शिकायत जरूर किया था, जिसमे यौन शोषण वाली कोई बात ही नहीं थी । वह आश्चर्यचकित होते हुए कहती हैं कि इतनी संवेदन शील जानकारी जो मैंने और अन्य महिला कार्यकताओं ने हाई कमान से की थी वो लीक कैसे हो गई …? उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष फैरोज पर लगे आरोपों को लेकर चलाई जा रही ख़बरों को बदनाम करने की साजिश करार दिया |
https://youtu.be/XAxvm4rBuE4

दरअसल पूरे मामले में भगवा मीडिया ने मिर्च मसाला लगाकर खबरे चलाई जिनसे कांग्रेस में हडकंप मच गया था, लेकिन महिला कार्यकर्ता द्वारा आरोपों को झूठे बताने से भगवा मीडिया के चेहरे उतर गए हैं | एनएसयूआई से जुड़े सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय अध्यक्ष की कार्यशैली और सक्रियता से भगवा ताकते परेशान हैं, इसलिए वह षड़यंत्र रचकर अपने एजेंट चैनलों से झूठी ख़बरें चलवा रही हैं | उनका कहना है कि फैरोज खान के नेत्रत्व में एनएसयूआई ने देशभर में सक्रियता के साथ भगवा ताकतों का विरोध किया है, झूठे और बदनाम करने से यह सिलसिला नहीं रुकेगा |

वहीँ राष्ट्रीय अध्यक्ष फैरोज खान ने भी ख़बरों को प्रायोजित और षड्यंत्र करार देते हुए कहा कि वह झुकने वाले नहीं हैं, डरने वाले नहीं हैं | कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री बनाने और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे |