बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
फ़िल्मी दुनिया ब्रेकिंग न्यूज़ मनोरंजन महाराष्ट्र मुंबई

पूनम पांडे के पति हुए गिरफ्तार, अभिनेत्री ने लगाया छेड़छाड़, धमकी और मारपीट का आरोप

  • November 9, 2021
  • 1 min read
पूनम पांडे के पति हुए गिरफ्तार, अभिनेत्री ने लगाया छेड़छाड़, धमकी और मारपीट का आरोप

बोलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे पर मारपीट का आरोप लगाया है, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया है।

अभिनेत्री पूनम पांडे एक बार फिर अपनी व्यावहिक ज़िंदगी में लड़ाई-झगड़े की वजह से चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति सैम बॉम्बे को गिरफ्तार करवा दिया है। पूनम पांडे ने अपने पति सैम पर मारपीट का आरोप लगाया है। ऐसे में मुंबई पुलिस ने सैम को 8 नवंबर को गिरफ्तार किया और अदालत ने उसे तीन दिन की हिरासत में भेज दिया है।

पूनम पांडे की शिकायत के मुताबिक, सैम से उनकी पहली पत्नी अलवीरा को लेकर बहस हो गई थी। इस दौरान सैम को गुस्सा आ गया और उन्होंने पूनम के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान पूनम को चेहरे पर चोट आई है। पुलिस के मुताबिक, पूनम अस्पताल में एडमिट हैं। वहीं, अब बांद्रा पुलिस इस मामले की और अधिक जांच कर रही है।

बतादें कि पूनम पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद गुपचुप शादी रचाई थी। दोनों बीते साल 10 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद दोनों गोवा गए थे लेकिन यहां पर भी पूनम और सैम के बीच खूब झगड़ा देखने को मिला था। अभिनेत्री पूनम पांडे ने गोवा में अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस घटना ने हर किसी को चौंका कर रखा दिया था क्योंकि महज शादी के 12 दिन बाद दोनों के बीच दरार की खबरें आने लगी थीं।

उस दौरान पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और मारपीट का आरोप लगाया था। इस दौरान भी पुलिस ने सैम को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, सैम को कुछ समय बाद जमानत मिल गई थी।