बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
मनोरंजन राष्ट्रीय समाज

डॉन्ग्गुआन में हर मर्द की पास हैं तीन तीन गर्लफ्रेंड्स प्रेमी का खर्च उठाने को तैयार हैं औरतें

  • November 9, 2021
  • 1 min read
डॉन्ग्गुआन में हर मर्द की पास हैं तीन तीन गर्लफ्रेंड्स प्रेमी का खर्च उठाने को तैयार हैं औरतें

गुआंगडॉन्ग :चीन का शहर डॉन्ग्गुआन एक बेहद खास कारण के लिए अक्सर चर्चा में रहता है| गुआंगडॉन्ग प्रांत के इस शहर में रहने वाले लगभग हर शख्स की एक से ज्यादा गर्लफ्रेंड्स हैं कई लोगों की तो तीन गर्लफ्रेंड्स तक हैं| कहा जाता है कि यहां जिन लोगों की एक ही गर्लफ्रेंड होती है वो शर्मिंदगी महसूस करते हैं| लोग भी उन्हें कम गर्लफ्रेंड के लिए चिढ़ाते हैं. इस चीज का सबसे बड़ा कारण है यहां का लिंग अनुपात जो अन्य जगहों से काफी अलग है|

बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड बनाने का चलन दुनिया में नया नहीं है| प्रेम हमारे समाज की वास्तविकता है और लंबे वक्त से लोग प्रेम संबंधों को बुनते आ रहे हैं| देखा जाए तो अब बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड बनाना प्यार कम और ‘पीयर प्रेशर’ ज्यादा हो गया है, यानी एक दोस्त रिलेशनशिप में है तो दूसरा भी रिलेशनशिप चाहता है| हालांकि आज के वक्त में लोगों की प्राथमिकताएं और महत्वकांक्षाएं अलग हो गई हैं| इसलिए रिलेशनशिप के लिए आदर्श व्यक्ति की तलाश मुश्किल हो जाती है| यही कारण है कि बहुत से लोग सिंगल रह जाते हैं| मगर चीन में एक ऐसा शहर है जहां एक भी मर्द सिंगल नहीं रहता| यहां मर्दों की एक नहीं, तीन तीन गर्लफ्रेंड्स होती हैं. हम बात कर रहे हैं चीन के शहर डॉन्ग्गुआन की|

शहर में हर 100 महिलाओं पर 89 पुरुष मौजूद हैं| इस जनसंख्या असमानता के कारण पुरुषों को गर्लफ्रेंड्स आसानी से मिल जाती हैं मगर महिलाओं को बॉयफ्रेंड्स बनाने के लिए लड़को की कमी होती है| यहाँ के लोगों का कहना है कि इस शहर में नौकरी मिलना मुश्किल है मगर गर्लफ्रेंड मिलना काफी आसान है| जबकि रिपोर्ट के अनुसार फैक्ट्री में काम करने वाले एक शख्स ली बिन ने बताया कि उसकी 3 गर्लफ्रेंड्स हैं और उन तीनों को एक दूसरे के बारे में पता है| ली के अलावा और भी लोगों की एक से ज्यादा गर्लफ्रेंड्स हैं|

आपको बता दें कि ये शहर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के लिए जाना जाता है| यहां कि फैक्ट्रियों में कई लड़कियां काम करती हैं|लोगों का कहना है कि उनसे आसानी से दोस्ती हो जाती है क्योंकि वो खुद बॉयफ्रेंड्स की तलाश में रहती हैं| मिरर वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक कई बार तो महिलाएं बॉयफ्रेंड बनाने के लिए उनका खर्च तक उठाने के लिए तैयार रहती हैं|