बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

गोरखपुर में आज प्रियंका गाँधी की हुंकार, प्रतिज्ञा रैली से BJP बेचैन

  • October 31, 2021
  • 1 min read
गोरखपुर में आज प्रियंका गाँधी की हुंकार, प्रतिज्ञा रैली से BJP बेचैन

गोरखपुर | सीएम योगी के गढ़ में आज प्रियंका गाँधी हुंकार भरेंगी | कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी रविवार को गोरखपुर के चंपा देवी पार्क से गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 सीटों को एक साथ साधेंगी। प्रतिज्ञा रैली के माध्यम से दोनों मंडलों के लोगों से महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटों पर हिस्सेदारी, किसानों का पूरा कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और कोरोना काल का पूरा बकाया साफ करने, 20 लाख को सरकारी रोजगार देने जैसे वादों को ‘हम वचन निभाएंगे’ नारे की प्रतिज्ञा लेंगी।

रैली की तैयारी के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय से लेकर राज्यस्तर के नेता गोरखपुर में जुटे हुए हैं। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव राजेश तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। लल्लू ने कहा कि गोरखपुर की सरजमीं पर प्रियंका गांधी की ऐतिहासकि रैली होगी। गरीबों मजलूमों की हक की लड़ाई और न्याय दिलाने के लिए हमेशा तैयार रहने वाली प्रियंका गांधी ने प्रदेश की जनता में नई संभावना जगा दी है। और प्रदेश की जनता आशाभरी नजरों से उनकी ओर से देख रही है।

राजेश तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली हर हाल में सफल होगी। लोग प्रियंका गांधी की झलक को पाने के लिए आतुर हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी की इस रैली से सत्तापक्ष परेशान है। जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि प्रियंका गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी तौकीर आलम एवं जिला महामंत्री अनिल सोनकर ने कहा कि प्रियंका गांधी के रैली के लिए लोगों में अजब का उत्साह है। रविवार को लोगों की अपार भीड़ इसकी गवाह बनेगी।