बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

किसानों की अरदास में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

  • October 12, 2021
  • 1 min read
किसानों की अरदास में शामिल हुईं प्रियंका गांधी

लखीमपुर खीरी | लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए बवाल के दौरान मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास (श्रद्धांजलि सभा) कार्यक्रम जारी है। श्रद्धांजलि सभा के लिए करीब 30 एकड़ इलाके में इंतजाम किए गए हैं। यह कार्यक्रम स्थल घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा नीचे से बैठकर किसानों को सुनती नजर आईं। प्रियंका गांधी को मंच पर जगह नहीं मिली। तिकुनिया में संयुक्त किसान मोर्चा ने मंच से कहा कि हम प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा का स्वागत करते हैं। मगर हम लोगों का यह निर्णय है कि किसान संयुक्त मोर्चा का मंच किसी राजनैतिक व्यक्ति से साझा नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखीमपुर खीरी के तिकुनिया पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल हो गई हैं। प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू भी हैं |