बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
अन्य राज्य गोवा ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

गोवा: प्रियंका गांधी ने सत्ता में आने पर 30 फीसद महिलाओं को नौकरियों में आरक्षण देने का वादा किया

  • December 11, 2021
  • 0 min read
गोवा: प्रियंका गांधी ने सत्ता में आने पर 30 फीसद महिलाओं को नौकरियों में आरक्षण देने का वादा किया

गोवा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद एक बड़े एलान के साथ किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि उनकी पार्टी गोवा की सत्ता में आती है तो वह महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद एक बड़े एलान के साथ किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि उनकी पार्टी गोवा की सत्ता में आती है तो वह महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देगी। इसके साथ ही प्रियंका ने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने लोगों से राज्य में बाहर से आने वाली नई पार्टियों के बारे में सावधान रहने को कहा।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने तटीय राज्य के अपने दिन भर के दौरे के दौरान क्यूपेम विधानसभा क्षेत्र के मोरपीरला गांव का दौरा किया। उन्होंने वहां आदिवासी महिलाओं से बातचीत की। वह आदिवासी महिलाओं के साथ उनके पारंपरिक नृत्य में भी शामिल हुईं। प्रियंका ने कहा कि इस बार जब आप मतदान करने जाएं तो सबसे पहले अपने बारे में, अपने राज्य और अपने परिवार के बारे में सोचें। आप उस पार्टी को वोट दें जो आपके मुद्दों का समाधान करने वाली हो।

कांग्रेस नेता ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कई पार्टियां बाहर से आएंगी। इन दिनों नई पार्टियां आ रही हैं। आप मतदान करने से पहले यह जरूर विचार करें कि बाहर से आए दलों ने उन राज्यों में क्या किया है जहां वे सत्ता में हैं। उन्‍होंने सवाल किया क्या उन्होंने विकास किया है? मैं दिल्ली से हूं, आप दिल्ली से हैं। दिल्ली में इतना प्रदूषण है कि आप सांस भी नहीं ले सकते प्रियंका गांधी ने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी ही आपके लिए काम करेगी।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राज्य की सत्ता में आने के बाद कांग्रेस 30 फीसद नौकरियां केवल महिलाओं के लिए आरक्षित रखेगी। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। आपको अपने पर्यावरण, पानी, समुद्र और खेती को बचाना होगा। आपको सोचना होगा कि कौन सी पार्टी आपके लिए काम करेगी। इसके साथ ही प्रियंका ने गोवा में पानी की कमी और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को हल करने का भी भरोसा दिया। मालूम हो कि आप गोवा की चुनावी राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाने की कोशिश कर रही है।