लखनऊ में प्रियंका गाँधी की प्रेस कांफ्रेंस आज, हो सकता है बड़ा ऐलान

लखनऊ | कांग्रेस ने यूपी को 2022 में जीतने के लिए ताकत झोंक दी है | कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गाँधी सोमवार देर रात लखनऊ पहुँच गयी हैं | वह मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में प्रेस को सम्बोधित करेंगी |
कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में प्रियंका गाँधी दोपहर एक बजे मीडिया से वार्ता करेंगी | प्रियंका गाँधी की यह प्रेस वार्ता यूपी में मिशन-2022 के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है |