Home राष्ट्रीयगुजरात राहुल गांधी ने इस महिला से मजबूत हाथ किसी का नही देखा, जानिए कौन है यह महिला

राहुल गांधी ने इस महिला से मजबूत हाथ किसी का नही देखा, जानिए कौन है यह महिला

by Vyavastha Darpan
0 comment

अहमदाबाद। इस वक्त कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार कर रहे हैं, जहां दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। राहुल का रोड़ शो, रैलियां और उनका लोगों से मिलना लगातार चर्चा में बना हुआ है।
अब एक आशा वर्कर से राहुल की मुलाकात और खासतौर पर दोनों का हाथ मिलाना खबरों में है। दरअसल, राहुल वलसाड़ में थे, जहां आशा कार्यकर्ता राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं।

राहुल इन महिलाओं के बीच पहुंचे, उनसे मिले और उनकी समस्याएं सुनीं। इसी दौरान कैलाशबाई नामक कार्यकर्ता के साथ हाथ मिलाया। इसके बाद राहुल ने कहा कि मैंने हजारों के साथ हाथ मिलाया, लेकिन कैलाशबाई जितना मजबूत हाथ किसी का नहीं था।
बाद में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने वादा किया कि कांग्रेस सत्ता में आई तो इन सभी महिलाओं को स्थायी नौकरी दी जाएगी।

इससे पहले राहुल का भरूच रोड़ शो भी खासा चर्चा में रहा था। तब एक लड़की ने उनकी गाड़ी पर चढ़कर सेल्फी खिंचवाई थी। इसकी फोटो अब भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो ही है।
एसपीजी की सुरक्षा को चकमा देकर राहुल गांधी तक पहुंचने वाली यह लड़की थी 10वीं की छात्रा मंताशा। वह अपनी क्लास बंक कर राहुल की रैली में शामिल होने आई थी।

You may also like