बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
March 31, 2025
राजस्थान राष्ट्रीय

वसुंधरा राज : स्वाइन फ्लू से भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी की मौत

  • August 28, 2017
  • 0 min read
वसुंधरा राज : स्वाइन फ्लू से भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी की मौत

जयपुर। राजस्थान में वसुंधरा राज में स्वाइन फ्लू से भाजपा की मौजूदा विधयक की मौत से प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा के दावे पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं | सूबे के भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से भाजपा विधायक कीर्ति कुमारी का जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में उपचार किया जा रहा था। कीर्ति कुमार ने हाल में ही 50 वर्ष पूरे किए थे। उनके उपचार में कई डॉक्टरों की टीम लगी हुई थी। उनकी निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में भाजपा विधायक और नेता अस्पताल पहुंच चुके हैं। एक विधायक होने के साथ ही कीर्ति कुमारी विधानसभा की कई समीतियों से भी जुड़ी रहीं और पार्टी में विभिन्न पदों पर रहीं।

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कीर्ति कुमारी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘कीर्ति कुमारी जी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करती हूँ। उनका निधन मेरे और समस्त भाजपा परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। वह हमारे परिवार का एक अभिन्न अंग थीं। ईश्वर से प्रार्थना है की इस दुःखद घड़ी में उनके परिवारजनों को इस आघात को सहने की शक्ति प्रदान करें।’