बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने राजेश बिंदल

  • October 11, 2021
  • 1 min read
इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने राजेश बिंदल

प्रयागराज | इलाहाबाद हाईकोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने शपथ ले ली है। उन्हें राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शपथ दिलाई।

नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल पंजाब के रहने वाले हैं। वह कोलकाता हाइकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस के पद पर कार्यरत थे। उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।