बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

नरेंद्र मोदी, समय की माँग है प्रियंका गाँधी को रिहा करो, क़ातिल मंत्री को बर्खास्त करो, कृषि क़ानून वापस लो : अलका लांबा

  • October 5, 2021
  • 1 min read
नरेंद्र मोदी, समय की माँग है प्रियंका गाँधी को रिहा करो, क़ातिल मंत्री को बर्खास्त करो, कृषि क़ानून वापस लो : अलका लांबा

नई दिल्ली | कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी को लखीमपुर खीरी जाने से योगी सरकार ने रोका हुआ है | प्रियंका को सीतापुर में हिरासत में रखा गया है | कांग्रेसियों में देशभर में उबाल है | कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने मोदी सरकार को सुझाव दिया है और तीखे सवाल किये हैं | अलका लांबा ने मोदी सरकार पर लखीमपुर खीरी के गुनहगारों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है |

अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा है कि- समय की माँग : नरेन्द्र मोदी 1. प्रियंका गाँधी को रिहा करो. 2. क़ातिल मंत्री को बर्खास्त करो. 3. क़ातिल के बेटे को तुरंत गिरफ्तार करो. 4. कृषि क़ानून वापस लो. 5. MSP पर क़ानून लाओ.

अलका लांबा ने एक ट्वीट में लिखा- प्रियंका गांधी ने आज एक बार फिर रास्ता दिखाया है, अपनों के लिए लड़ना सिखाया है. साहस हूँ मैं साहस हूं – भारत की मैं नारी हूँ.

एक अन्य ट्वीट में अलका ने कहा – एक बार सोचिए दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, उसके कार्यकर्ता, 62 विधायक, 3 सांसद, नेता किसानों के समर्थन में अभी तक सड़कों पर क्यों नहीं उतरे ? उल्टा मुख्यमंत्री किसी और मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों के नरसंहार को हल्का कर रहे हैं.