बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
February 1, 2025
राष्ट्रीय

दिल्ली हिंसा का आरोपी शाहरुख़ UP से गिरफ्तार, 8 राउंड गोली चलाने का आरोप

  • March 3, 2020
  • 0 min read
दिल्ली हिंसा का आरोपी शाहरुख़ UP से गिरफ्तार, 8 राउंड गोली चलाने का आरोप

नयी दिल्ली। दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में भड़की हिंसा के वक्त गोलियां चलाने वाला शाहरुख दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली से शाहरुख को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद अब शाहरुख को दिल्ली लाया जा रहा है। इसी मामले पर दिल्ली पुलिस मंगलवार दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

शाहरुख पर जाफराबाद में 24 फरवरी के दिन 8 राउंड गोली चलाने का आरोप है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था। यह वहीं शाहरुख है जिसने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल दीपक दहिया के सीने पर पिस्तौल को ताना था।