बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

सुखजिंदर रंधावा हो सकते पंजाब के मुख्यमंत्री, बनेंगे 2 डिप्टी CM

  • September 19, 2021
  • 1 min read
सुखजिंदर रंधावा हो सकते पंजाब के मुख्यमंत्री, बनेंगे 2 डिप्टी CM

चंडीगढ़ | कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब में मुख्यमंत्री पद के लिए अभी तक किसी का नाम तय नहीं हो पाया है। इस बीच खबर आ रही है कि पंजाब कांग्रेस ने सुखजिंदर रंधावा का नाम मुख्यमंत्री के लिए कांग्रेस आलाकमान को भेजा है। पार्टी के इस प्रस्ताव पर सोनिया गांधी को अंतिम फैसला लेना है।

बताते चलें कि इससे पहले अंबिका सोनी को सीएम पद का ऑफर दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। सुखजिंदर के अलावा दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर भी चर्चा हो रही है। अरुणा चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इसके अलावा एक और नेता भारत भूषण आशु को डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, पंजाब के विधायकों के साथ चर्चा के बाद, AICC ने सीएम पद के लिए सुखजिंदर रंधावा के नाम का प्रस्ताव रखा। दिल्ली में अंबिका सोनी के साथ राहुल गांधी के आवास पर बैठक चल रही है। जल्द ही नाम पर अंतिम घोषणा होगी।