बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय

कांग्रेस से बड़ी खबर : प्रियंका गांधी मेरठ से 29 को करेंगी संकल्प यात्रा का शुभारंभ

  • September 19, 2021
  • 1 min read
कांग्रेस से बड़ी खबर : प्रियंका गांधी मेरठ से 29 को करेंगी संकल्प यात्रा का शुभारंभ

मेरठ | कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी 29 सितंबर को मेरठ आएगी। वह क्रांतिधरा से विधानसभा चुनाव की बिगुल फूकेंगी। सूबे में निकाली जाने वाली संकल्प यात्राओं का मेरठ से शुभारंभ करेंगी। इसकी तैयारियों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी जुट गए। रैली में पश्चिमी यूपी के ग्यारह जिलों से भीड़ जुटेगी।

मेरठ में प्रियंका गांधी की 29 सितंबर को प्रस्तावित जनसभा की तैयारियां कांग्रेसियों ने तेज कर दी। कांग्रेस सचिव एवं सह प्रभारी धीरज गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी पंकज मलिक, महासचिव विदित चौधरी, संजीव शर्मा, प्रदेश सचिव जिला प्रभारी अजीत दौला, शहर प्रभारी नसीम खान, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व विधायक गजराज सिंह व फूल कुंवर, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला और महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने रैली स्थल चयन और अन्य तैयारियां तेज कर दी। कांग्रेस 18 हजार किलोमीटर की यात्रा उत्तर प्रदेश में शुरू करने जा रही हैं।