बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
बिहार राष्ट्रीय

सुपरहिट रही महागठबंधन महारैली, लालू बोले-‘नीतीश की कोई नीति नहीं’

  • August 27, 2017
  • 1 min read
सुपरहिट रही महागठबंधन महारैली, लालू बोले-‘नीतीश की कोई नीति नहीं’

पटना | देश में महागठबंधन बनाने के लिए आयोजित महारैली लालू यादव के लिए सुपरहिट साबित हुई | ममता, अखिलेश, गुलाम नबी आज़ाद और शरद यादव की उपस्थिति ने रैली में चार चाँद लगा दिए | पटना में उमड़े सैलाब ने भाजपा के खिलाफ पटना के गाँधी मैदान से शंखनाद कर दिया |  बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास न कोई सोच है, न ही सिद्धांत और न ही कोई नीति है। उन्होंने कहा कि हम जानते थे कि नीतीश कुमार सही आदमी नहीं है, लेकिन देश में ऐसी स्थिति बनी थी, जिसके कारण हमने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। लालू प्रसाद ने कहा कि नीतीश को पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी से जलन हो गया। नीतीश को दलितों से भी जलन है। एक बार नीतीश मेरे घर आए और कहा कि हमें आशीर्वाद दे दीजिए। इस बार भर मुख्यमंत्री बना दीजिए। हम बना दिए। जब बन गया तो पैंतरा लेने लगा। नीतीश को खतरा था तेजस्वी यादव से।

लालू ने नीतीश पर पूरे परिवार को अपमानित करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली जाकर नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मिलकर सभी मामले दर्ज कराए। लालू ने कहा, “गरीबों ने मेरा चेहरा देखकर महागठबंधन को वोट किया और अब नीतीश बदल गए। मैं सिद्धांत का पक्का हूं। दिल के आपरेशन के बावजूद मैंने बिहार चुनाव के दौरान 10-10 दौरे एक दिन में किए।” उन्होंने सृजन घोटाले की चर्चा करते हुए कहा कि इसमें जद (यू) और भाजपा के भी कई नेता शामिल हैं। उन्होंने शराबबंदी को लेकर भी नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि शराबबंदी के बाद बिहार में और धड़ल्ले से शराब बिक रही है, होम डिलीवरी हो रही है।