बेबाक, निष्पक्ष, निर्भीक
July 27, 2024
बिहार बिहार ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राष्ट्रीय

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गाँधी के साथ आए तेजस्वी यादव, किसानों को MSP देने का वायदा

  • February 16, 2024
  • 1 min read
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गाँधी के साथ आए तेजस्वी यादव, किसानों को MSP देने का वायदा

पटना | कांग्रेस के सांसद और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सासाराम पहुंच चुकी है। औरंगाबाद की जनसभा में इंडी गठबंधन के सहयोगी राजद और वामदल के बड़े नेता नहीं शामिल हुए थे। आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव रोहतास पहुंची। तेजस्वी यादव न सिर्फ राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुए बल्कि उनके सारथी भी बने। इंडी गठबंधन के हजारों कार्यकर्ता और समर्थकों साथ तेजस्वी यादव लाल रंग की चार पहिया राहुल गांधी के साथ नजर आए। गाड़ी के पीछे की सीट पर कांग्रेस की वरीय नेता मीरा कुमार भी नजर आईं।

किसानों को एमएसपी की गारंटी देंगे-
राहुल गांधी के न्याय यात्रा के दौरान रोहतास के टेकारी में किसान चौपाल में काफी संख्या में लोग जुटे। किसानों को राहुल गांधी तथा तेजस्वी यादव ने संबोधित किया। इस दौरान बिहार में नौकरी देने की भी बात तेजस्वी यादव ने कही। उन्होंने कहा कि 17 माह के सरकार में नौकरी भी दिया। राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया की सरकार बनी तो एमएसपी गारंटी दी जाएगी। दिल्ली में किसानों दे रहे हैं। मोदी सरकार में किसानों समेत सभी तबके के लोग परेशान हैं लेकिन वह किसी के सुनने वाले नहीं हैं। क्योंकि, इसलिए वह अपने मन की सुनाते हैं। आम जनता की मन की बात को नहीं सुनते हैं।